Wednesday 29 October 2014

प्याज
















प्याज 

रसोई में अगर प्याज न हो तो रसोई अधूरी होती है। प्याज एक अत्यंत गुणकारी पौधा है। प्याज में ग्लुटामिन, अर्जीनाइन, सिस्टन, सेपोनिन जैसे महत्वपूर्ण रसायनों के अलावा शर्करा भी पायी जाती है।
प्याज के बीजों को सिरका में पीसकर प्राप्त रस को दाद-खाज और खुजली में लगाने पर अतिशीघ्र आराम मिलता है। आदिवासी अंचलों में लोग चिकन पोक्स के रोगियों को प्याज की माला पहनाकर रखते है, उनके अनुसार प्याज सूक्ष्मजीवी प्रभाव और संक्रमण को रोकता है।
प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर जोड़ो पर मालिश करने से आमवात, जोड़ दर्द में आराम मिलता है। माना जाता है कि इस नुस्खे को दो महीनों तक लगातार आजमाया जाए, तो बहुत फायदा होता है।
वृद्धों और बच्चों को ज्यादा कफ हो जाने की दशा में प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चटाने से फायदा मिलता है।

प्याज के रस और नमक का मिश्रण मसूड़ो की सूजन और दांत दर्द को कम करता है।

प्रायः प्याज सफेद और लाल रंग के होते हैं।

सफेद प्याज हृदय के लिए गुणकारी होता है जबकि लाल प्याज बलदायक होता है।

गर्मियों में माथे पर दर्द होने से प्याज के सफेद कंद को तोड़कर सूंघना चाहिए तथा चंदन में कपूर घिसकर कपाल पर लगाने से अतिशीघ्र आराम मिलता है।

वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है।

पातालकोट के आदिवासी मधुमख्खी या ततैया के काटे जाने पर घाव पर प्याज का रस लगाते हैं।

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्याज और गुड़ का सेवन की सलाह गुजरात के डाँगी आदिवासी देते है।

आदिवासियों का मानना है कि प्याज के सफेद कंद का रस, शहद, अदरक रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर होकर पौरूषत्व प्राप्त होता है।

डायबिटीज करे कंट्रोल
रोजाना प्याज खाने से इंसुलिन सही मात्रा में बनता है। यदि आपको डायबिटीज़ है तो इसे भोजन के साथ रोज सलाद के रूप में खाएं।

पथरी के लिए
अगर आपको पथरी की शिकायत है तो प्याज आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से पथरी से निजात मिलती है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर बाहर निकल जाती है।

कब्ज करे दूर
प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए बेहद फायदेमंद हैं। प्याज खाने से कब्ज दूर हो जाती है। यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चा प्याज रोज खाना शुरू कर दीजिए।

जुकाम से निजात दिलाए
प्‍याज का सेवन सर्दियों में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को गर्मी पहुंचाते हैं। सर्दी, जुकाम, खराश आदि समस्‍या होने पर ताजे प्‍याज का रस बहुत फायदा करता है। इसे आप गुड़ या शहद मिलाकर भी ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.