Monday 7 September 2015

कुछ उपयोगी प्रयोग


















( कुछ उपयोगी प्रयोग )

१ उपाय ( अम्लपित नाशक प्रयोग ) :--भोजन करने के बाद दोनों समय एक -एक लोंग प्रात : साय : इसे चूसने से अम्लपित ठीक हो जाता हें| अम्लपित में लाभ होता हें |

२ उपाय ( आँखों की रौशनी बढ जावे प्रयोग ) :---सोफ़ , धनिया सौ -सौ ग्राम कूटकर छान ले | इसे दो सौ ग्राम खांड में मिला दे | अब दस-दस ग्राम पानी से प्रात : सायं ले | इसके सेवन से आँखों की रौशनी बढ जाती हें|
इसके अलावा दोनों पेरो के तलवो में सरसों का तेल की निरंतर पांच - दस मिनट मालिश करने से आंखे कभी खराब नहीं होती हें |

३ उपाय ( पसली का दर्द निवारक प्रयोग ) :-- पसलियों में दर्द होने पर सौ ग्राम मेथीदाना हल्का सा भुन ले , फिर सिका सूक्ष्म चूरन बनाकर उसमे चूरन का चोथाई भाग काला नमक मिलाकर रख ले | इस चूरन को पांच-पांच ग्राम तक सुबहे - शाम ग्राम गरम पानी के साथ सेवन करे | केसा भी भयंकर दर्द हो , पन्द्रह दिनों के लगातार प्रयोग से पसली का दर्द खत्म हो जाता हें |

४ उपाय ( पीलिया निवारक प्रयोग ) :-- एक बताशे पर कच्चे पपीते का रस दस बूंद डाले , ऐसा दस - पन्द्रह दिन तक खाने से पीलिया दूर होगा |

५ उपाय frown emoticon मुहासों पर प्रयोग ) केले के पत्ते या केली के पत्तो को सुखाकर जला ले | इसे छानकर सरसों के तेल में मथ ले | रात्रि में लगावे तथा सुबह गुनगुने पानी में धो ले | मुहासे ठीक हो जाते हें | ( कुछ ही दिनों में ) | यह अनुभूत प्रयोग हें|

६ उपाय :--( दिल की जकडन व दर्द निवारक ) :- अनार के दस मि .ली. ( १० m .l .) रस में पिसी मिश्री दस ग्राम डालकर पर्तिदिन सुबह पीने से दिल की जकडन और दिल का दर्द दूर हो जाता हें |

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.