Friday 6 June 2014

कब्ज का प्राकृतिक उपचार

















कब्ज का प्राकृतिक उपचार

1. मैदा से बने खाद्द पदार्थ जैसे बिस्कुट, ब्रेड, केक, पेस्ट्रीज आदि, अधिक मांसाहार, मिर्च मसाले, अधिक चाय व कॉफ़ी इन सब को छोड़ना होगा|
2. आहार में फल और सब्जियों का अधिक प्रयोग करें|
3.खाने में सादा भोजन करे जैसे फल, सब्जियां, गेहूं की चपाती, मुंग, मसूर, घी और दूध|
4. भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाएं| हर एक निवाले को 15 से 20 बार तक अवश्य चबाना चाहिए|
5. शक्कर से बने पदार्थों से परहेज करना चाहिए|
6. पानी पीने में कमी न करें|
7. भोजन के फ़ौरन बाद या पहले पानी नहीं पीना चाहिए| भोजन और पानी के बीच कम से कम डेढ़ घंटे का अंतर होना चाहिए|
8. केला और कटहल को छोड़कर सभी फल कब्ज को ठीक करने में सहायक होते हैं|
9. नाशपाती कब्ज को ठीक करने में काफी सहायक होती है|
10. अमरुद भी कब्ज ठीक करने में लाभकारी है|
11. कब्ज से छुटकारा पाने में अंगूर भी पर्याप्त मददगार है|
12. जिन लोगों को सामान्य कब्ज होती है वह पांच दिनों तक केवल फल ही खाएं|
13. जिन लोगों को पुरानी और भयंकर कब्ज होती है उन्हें चार से पांच दिन का उपवास रखना चाहिए| 14. अगर कब्ज के रोगी शारीरक रूप से कमजोर हैं तो वह उपवास के समय संतरे का जूस ले सकते हैं|उपवास के बाद एकदम से ठोस आहार खाना शुरू ना करें| शुरू में फल और सब्जियां ही खाएं| फिर कुछ दिनों बाद हल्का खाना लें जैसे दलिया या खिचड़ी| इसी तरह धीरे धीरे बढाते हुए ठोस आहार पर जाएँ|
15.प्राणयाम और योगासन करने से भी कब्ज ठीक हो जाता है| प्राणयाम और योगासन रोजाना करें इससे आँतें स्वस्थ रहेंगी|
अगर आप इन तरीकों को अपनाएंगे तो आपको कभी भी कब्ज की बीमारी नहीं होगी और अगर है तो जल्दी ही आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा

2 comments:

  1. I like this blog, This is a useful blog, स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां और समाधान (उपचार, औषधियां तथा चिकित्सा पद्धति) सभी लोगों के लिए www.jkhealthworld.com/hindi में नि:शुल्क उपलब्ध है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Harekrishnaji aap comment kar rahe hain ya apni site ka advertisement de rahe hain?

      Delete

Note: only a member of this blog may post a comment.