Wednesday 30 July 2014

पेट के रोगों के लिए वरदान है हरड़















पेट के रोगों के लिए वरदान है हरड़

हरड़ में इतने गुण पाए जाते है कि ये हमें कई रोगों से छुटकारा दिलवाती है। हरड़ भी दो प्रकार की होती हैं- बड़ी हरड़ और छोटी हरड़। हरड़ को हरीतकी नाम से भी जाना जाता है। हरड़ काले व पीले रंग में पाई जाती है। खाने में इसका स्वाद खट्टा,मीठा होता है। इसमें कई प्रकार के पदार्थ पांए जाते है। ग्लाइकोसाइड्स जैसा पदार्थ हमारे शरीर को कब्ज से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है। वर्षा ऋतु में हरड़ का सेवन सेेंधा नमक के साथ करना चाहिए। हरड़ से बना चूर्ण और गोलियां बाजार से आसानी से उपलब्ध हो जाती है। हरड़ खाने के कुछ लाभ इस प्रकार है।
1.हरड़ से बनी गोलियों का सेवन करने से  भूख बढ़ती है।
2.हरड़ का चूर्ण खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।
3.उल्टी होने पर हरड़ और शहद का सेवन करने से उल्टी आना बंद हो जाता है।
4.हरड़ को पीसकर आंखों के आसपास लगाने से आंखों के रोगों से छुटकारा मिलता है।
5.भोजन के बाद अगर पेट में भारीपन महसूस हो तो हरड़ का सेवन करने से राहत मिलती है।
6.हरड़ का सेवन लगातार करने से शरीर में थकावट महसूस नहीं  होती और स्फूर्ति बनी रहती है। 
7.हरड़ का सेवन गर्भवती स्त्रियों को नहीं करना चाहिए। 
8.हरड़ पेट के सभी रोगों से राहत दिलवाने में मददगार साबित हुई है।
9.हरड़ का सेवन करने से खुजली जैसे रोग से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
10.अगर शरीर में घाव हो जांए हरड़ से उस घाव को भर देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.