Friday 29 January 2016

‪‎योगासन‬: - ‎कुर्सी‬ योगा‬














‪‎योगासन‬: - ‎कुर्सी‬ योगा‬

कुर्सी योगा, योगा का ही एक प्रकार है जो कि कुर्सी पर बैठ कर किया जाता है। कुर्सी योगा कई घंटों तक ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

कुर्सी योगा करने का तरीका –

हाथ और भुजाओं के लिए -
- सबसे पहले कुर्सी पर सीधे होकर बैठ जाइए। उसके बाद सांस को अंदर खींचते हुए अपने कानों की सीध में हाथों को आगे की ओर ले जाकर कसकर पकड लीजिए।
- अपने कंधों को एक दूसरे की विपरीत दिशा में दबाव दीजिए। दबाव इतना हो कि आपके कंधों और सीने में खिंचाव महसूस हो।
- इस क्रिया को कम से कम 5 बार दोहराईए। यह ध्यान रहे कि सांसों को गहराई से अंदर-बाहर कीजिए।

फायदा –
- हाथों को आराम मिलता है। गर्दन का दर्द समाप्त होता है।
- सिर, गले और हाथों में खून का संचार बढता है।
- इससे कंप्यूटर पर लगातार काम करने वालों की उंगली को राहत मिलती है।

पसली में खिंचाव (साइड स्ट्रेच) के लिए -
- कुर्सी पर सीधे बैठकर, सबसे पहले अपने दाहिने हाथ को सिर के ऊपर की तरफ ले जाइए।
- आराम से गहरी सांस लीजिए।
- बाएं हाथ को कमर पर रखकर दबाव डालिए।
- सांसों को बाहर करते हुए दाहिने हाथ को बाएं हाथ की तरफ ले जाइए।
- इस स्थिति में 3 से 5 बार गहरी सांस लीजिए। उसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाइए।
- अगर दाहिने पसली में दर्द है तो यही क्रिया बाएं हाथ से कीजिए।

फायदा -
- इस क्रिया से सीना, कंधा, रीढ की हड्डी को आराम मिलता है।
- यह योगा तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

रीढ की हड्डी में खिंचाव के लिए -
- कुर्सी पर सीधे होकर बैठ जाइए। अब अपने दाहिने पैर को बाएं पैर के ऊपर रख लीजिए।
- अब अपने बाएं हाथ को बाएं पैर के घुटने के नीचे रख लीजिए।
- गहरी सांस लेते हुए अपने बांए हाथ को सिर पर रखिए।
- अब सिर को दाहिनी भुजा की तरफ दबाइए। इस क्रिया को दाहिने हाथ से भी कीजिए।
- 3 से 5 बार इस क्रिया को दोहराइए।

फायदा -
- इस योगा को करने से रीढ की हड्डी का दर्द और तनाव समाप्त होता है।
- यह योगा तंत्रिका तंत्र को आराम देता है।
कुर्सी योगा करने के कई फायदे हैं। इस आसन को कम समय और काम के साथ शरीर को तनाव और दर्द से छुटकारा देने के लिए किसी भी वक्त किया जा सकता है। ऑफिस में ज्यादा देर तक बैठकर काम करने वालों के लिए इस आसन का अभ्यास करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.