Sunday, 4 January 2015

क्या आपका बच्चा अंगूठा चूसता है .













क्या आपका बच्चा अंगूठा चूसता है .....?

इस प्रकार छुड़ाएं आदत:-

* गुस्सा दिखाने से बात नहीं बनेगी- बच्चे के सामने कभी भी गुस्सा या झुंझलाहट न दिखाएं। इससे बच्चे को क्रोध आएगा और वह इससे वह इस आदत को और भी अपना लेगा।

* उसे विचलित करें- मार्केट में कई प्रकार की चीज़े उपलब्ध हैं जिससे बच्चे की त्वचा और नाखून को बचाया जा सकता है। उसके मुंह में निप्पल या शुगर कैंडी डाल दें जिससे वह अपने अंगूठे को मुंह में न डाल सके। उसका ध्यान अंगूठे की ओर से हटा कर खिलौने, पज्जल या गाने की ओर आकर्षित करें।

* हमेशा वही करें जो शिशु को पसंद हो- जो भी आपका बच्चा करने को कहे उसे कभी भी नजरअंदाज न करें। बताया जाता है
कि बच्चा तभी अंगूठा चूसता है, जब वह तनाव में आ जाता है। इसलिए उसकी कही हई बात को नकारे नहीं।

* थोड़ा स्मार्ट बने- प्राकृतिक तेल यानी की नीम या सरसों का तेल उसके अंगूठे पर लगा दें, जब उसे अपना अंगूठा कड़वा लगेगा, तो वह खुद ही अंगुठा चूसना बंद कर देगा। इस तरीके को कुछ दिनों तक चलाएं और फर्क देखें।

* उसको खुश रखें- जब भी वह अकेला महसूस करें, तो उसे कोई कार्य करेन को दे दें और जब वह उस कार्य में सफल हो जाए, तब उसे शाबाशी दें।

* इससे वह पुरस्कृत महसूस करेगा और अंगूठा चूसना बंद कर देगा।

* बच्चे के अंगूठे को उसके मुंह में देखें तो उसे दोनों हाथों से होने वाले कामों में व्यस्त रखें। वह काम हो सकते हैं सॉफ्ट टॉय को पकडऩा, किताब पढऩा या फिर पीएसपी पर मनपसंद गेम खेलना

* आप बच्चे के अंगूठे को बैंड ऐड, टेप या फिर ऊँगली वाले पपेट से बांधकर रखें तो बच्चे को अंगूठा चूसने में इतना मज़ा नहीं आएगा। सोते समय अगर आपका बच्चा अंगूठा चूस रहा है तो आप सॉक्स का इस्तमाल भी कर सकते हैं।

* अंगूठे पर नीम्बू का रस लगा देंरू बच्चे अक्सर नीम्बू का रास पसंद नहीं करते। अगर आप उसके अंगूठे पर ढेर सारा नीम्बू का रस लगा देती हैं तो हो सकता है कि आप लकी हों।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.