Sunday 19 July 2015

मुहासे (Pimples)














मुहासे

**खाने का सोडा (सोडा बाई कार्ब ) लें और पानी की थोंड़ी सी मात्रा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएँ| दवा तैयार है | मुहासे पर लगाएँ| समय 20 मिनिट | गुनगुने पानी से धोलें|

**ककड़ी का रस और टमाटर का गुदा अच्छी तरह मिक्स करें | इसे मुहासे पर लगाएँ| समय 15 मिनिट | बाद मे पानी से साफ कर लें| इससे न केवल मुहासे ठीक होंगे ,चेहरे की चमक भी बढ़ेगी|

**नीम के पत्ते डाल कर उबाले गए पानी से स्नान करने से चर्म रोग मिटते है.

**नीम की पत्तियों को पीसकर हाथ पेरों पर लेप करने से जलन शांत होती है|

**गर्मी की घमौरियों पर बर्फ का टुकड़ा मलने से घमौरियां मुरझा जाती है और राहत मिलती है|.
चर्म रोगों में फिटकरी बड़ी गुणकारी होती है. जिस स्थान पर चर्म रोग हुआ हो उस स्थान को बार -बार फिटकरी के पानी से धोने से लाभ होता है

**दाद, खाज, फुंसी, फोड़े इत्यादि चर्म रोगों में ताजे संतरे के छिलके पीस कर लगाने से लाभ होता है.

**रोज सुबह 20 ग्राम शहद ठंडे पानी में मिलाकर चार पांच महीने तक पीने से त्वचा सम्बन्धी रोग दूर होते है.

**हाथ पाँव में जलन की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया व मिश्री मिलाकर पीस कर छान ले. खाना खाने के बाद 5-6 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण लेने से राहत मिलती है.|

**सौंफ रक्त को शुद्ध करने वाला एवं चर्म रोग नाशक है. प्रतिदिन 10 ग्राम सौंफ बिना मीठा मिलाये वैसे ही चबा -चबा कर नियमित कुछ दिनों तक खाने से रक्त शुद्ध होता है और त्वचा का रंग साफ़ होता है.|

**त्वचा रोगों मे बादाम बहुत काम की चीज है| 5 बादाम रात को पानी मे भिगोकर रखें सुबह छिलका उतारें थौड़े से गुलाब जल मे पीसकर पेस्ट बनाएं| रुग्ण त्वचा पर लगाएँ | फायदा होगा|

**बादाम का तेल चहरे पर विशेषकर आँखों के आस पास मलने से झुर्रियां नहीं पड़ती.|
**शकर ,बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाएँ | इसे चेहरे पर मालिश करें | समय 10 मिनिट | गुब गुबे जल से धोलें| मुहासे दूर होंगे |

**लहसुन मुहासे दूर करने मे उपयोगी है| चेहरा धोकर भली प्रकार साफ कर पोंछ कर सूखा लें | अब लहसुन या इसके रस को मुहासे पर लगाकर उंगली से रगड़ें| चेहरे पर 15 मिनिट लगा रहने दें फिर गुन गुने पानी से साफ कर लें| दिन मे तीन मर्तबा प्रयोग करना है| एक माह मे परिणाम आएंगे |

**नींबू का रस रुई के फाये से मुहासे पर लगाएँ कुछ देर लगा रहबे के बाद ठंडे जल से साफ कर लें,| दिन मे तीन बार प्रयोग करें|

**गर्मी के दिनों में नींबू का शरबत पीये. इससे खून साफ़ होता है और ठंडक भी मिलती है.|

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.