Friday 15 August 2014

घरेलू नुस्खे से हटाएं चेहरे के बाल

घरेलू नुस्खे से हटाएं चेहरे के बाल

1. बेसन को हल्दी के साथ मिलाइये, उसमें हल्का सा सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाइये। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो दिन लगाइये।

2. हल्दी और नमक- हल्दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइये। इसके कुछ बूंद नींबू और दूध की भी मिला सकती हैं। इस स्क्रब से 5 मिनट के लिये मसाज कीजिये। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा।

3. नींबू और शहद- इस पेस्ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइये और ठंडे पानी से धो लीजिये।

4. चीनी स्क्राब- चीनी डेड स्किमन को हटाती है और चेहरे के बालों को जड़ से निकाल देती है। अपने चेहरे को पानी से गीला कीजिये, उस पर चीनी लगा कर रगडिये। ऐसा हफ्ते में 2 बार जरुर कीजिये।

5. कार्न फ्लोर, चीनी और अंडा- एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग ले कर चीनी और कार्न फ्लोर के साथ मिला दीजिये। इस स्क्रेब को चेहरे और गर्दन पर लगाइये। 15 मिनट मसाज करने के बाद 5 मिनट छोड़ दीजिये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।

6. दही, आटा और हल्दी।- बेसन को हल्दीह और दही के साथ मिलाइये और चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाइये। इसे बाद में दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।...

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.