Wednesday 21 May 2014

पेट के कीड़ों से परेशान हैं तो अपनाएं यह उपाय














पेट के कीड़ों से परेशान हैं तो अपनाएं यह उपाय......

आपने पेट की बीमारियों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जैसे-पेट की गैस, सूजन, बदहजमी आदि का होना। इनमें से एक बीमारी है पेट में कीड़ों का होना। कई कारणों से पेट में कीड़े हो जाते हैं और इससे पेट में काफी दर्द भी होता है।

पेट में कीड़े़ होने के लक्षण :

- सोते समय पेट में दर्द होना।
- शरीर का रंग पीला या काला पड़ जाना।
- भोजन का सेवन न करना।
- होठों का सफेद पड़ना।
- शरीर में सूजन होना ।

 इससे निजात पाने के कुछ सरल उपाय 

- अनार के छिलके को सूखाकर चूर्ण बना लेना। फिर इसको दिन में 3 बार एक-एक चम्मच खाना। इसके सेवन से पेट में कीड़े खत्म हो जाते हैं। 
- टमाटर को काट कर उसके ऊपर काला नमक या काली मिर्च पाउडर डाल कर सेवन करें। इसके प्रयोग के साथ भी पेट के कीड़े मर जाते हैं और गुर्दा के रास्ते से बाहर निकल जाते हैं। 
- लहसुन की चटनी बना कर उस पर काला नमक डाल कर खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। 
- नीम के पत्तों का रस शहद में मिला कर पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
- कच्चे केले की सब्जी 7-8 दिन तक लगातार सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। 
- तुलसी की पत्तियों का एक चम्मच रस दिन में 2 बार पीने से पेट के कीड़े से छुटकारा मिलता हैं। 
- अजवायन का 1-2 ग्राम चूर्ण को लस्सी के साथ पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। 

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे पेट कीड़ों से परेशान है तो आप इन उपायों से उन्हें इस तकलीफ से निजात दिला सकती हैं और बच्चे जल्द से स्वस्थ हो जाएं......

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.