Monday 22 December 2014

सरसों















जो खायेगा सरसों , वो जियेगा बरसो .....

- शीत ऋतू में भोजन बनाने के लिए सरसों का तेल उत्तम है. इसे धुँआ उठने तक तपा लेने से इसकी महक चली जाती है.

- तलने के लिए भी सरसों तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पहले तेल को पका ले. या इसमें पुरानी रोटी तल ले. यह इसकी महक को सोख लेगी. इसमें तली पकौड़ियाँ अधिक स्वादिष्ट लगेंगी और वातहारक भी होगी. 

- आयुर्वेद में सरसों के तेल को सभी तेलों से उत्तम माना जाता है। 

- सरसों के तेल में कोलैस्ट्रॉल का स्तर कम होने के कारण हृदय रोगों में भी यह लाभदायक बताया जाता है। 

- हाथों का रूखापन दूर करने के लिए सरसों के तेल से हल्की-हल्की मालिश करते रहने से हाथों की त्वचा मुलायम हो जाती है।

- शीत ऋतु में धूप में बैठ कर सभी उम्र के लोगों को तेल की मालिश करनी चाहिए। सरसों के तेल की मालिश करने से उनकी थकान दूर होती है, नींद अच्छी आती है तथा शरीर के दर्द से राहत मिलती है।

- बेसन में सरसों का तेल मिलाकर उबटन की तरह त्वचा पर मलने से त्वचा में ताजगी आ जाती है।

- सरसों के तेल में शहद मिलाकर दांतों एवं मसूढ़ों पर हल्के-हल्के मलने से मसूढ़ों के सभी रोग दूर होते हैं तथा दांत भी मजबूत होते हैं।

- जुकाम होने पर या नाक के बंद होने पर दो बूंद सरसों का तेल नाक के छेदों में डाल कर सांस जोर से खींचने पर बंद नाक खुल जाती है और जुकाम से भी राहत मिलती है।

- सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम दांतों पर मलने से दांतों से खून आना, मसूढ़ों की सूजन, दांतों के दर्द में आराम पहुंचता है, साथ ही दांत चमकीले व मजबूत भी बनते हैं।

- पैरों के तलवों एवं अंगूठों में सरसों का तेल लगाते रहने से नेत्र-ज्योति बढ़ती है।

- रात को हाथ-पांवों में सरसों तेल लगा कर सोने से मच्छर नहीं काटते हैं। 

- बालों में सरसों का तेल लगाते रहने से बाल मजबूत होते हैं तथा सिर दर्द भी नहीं होता।

- शीत ऋतु में पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। ऐसी अवस्था में सरसों के तेल में थोड़ा-सा पिसा हुआ सेंधा नमक मिला कर गर्म कर लें। ठंडा होने पर उंगलियों पर लेप लगा कर रात में सो जाएं। कुछ ही दिनों में आराम दिखाई देगा।

- स्नान से पूर्व नाभि में दो बूंद सरसों का तेल लगाने से पेट से संबंधित अनेक बीमारियां नहीं होतीं। साथ ही पाचन क्रिया अच्छी बनी रहती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.