मुँह का लकवा :-
रोगी को रसराज एक ग्राम, शुद्ध कुचला 2 ग्राम, एकांगवीर रास 2 ग्राम, वात गजांकुश रेड 3 ग्राम और अज्मोदादि चूर्ण 10 ग्राम। ये सभी औषधियां खरल में डालकर पीस ले।
अब इनकी 10 पूड़ियाँ बनाकर सुबह शाम एक एक पुड़िया शहद से दें। त्रयोदशांग गुग्गल और पुनर्नवादि मण्डूर दोनों की एक एक गोली दिन में 2 बार सुबह 10 बजे व शाम को 5 बजे पानी से सेवन कराएं।
परहेज :- तली हुई वस्तुऍं, लाल मिर्च, गुड़, शक्कर, अचार, चाय, दही, छाछ, मक्खन, अरबी, भिन्डी, गोभी, मटर, उड़द की दाल आदि निषिद्ध हैं ।
रोगी को मिस्सी रोटी व शुद्ध घी का सेवन ज्यादा कराएं। शहद का सेवन भी ज्यादा कराएं । भुने हुए चने का सेवन भी काफी लाभकारी रहता है
The Most Powerful Natural Antioxidant Smoothie That Beats Any Cleanse-
Turmeric’s health benefits are numerous. It has a powerful anti-inflammatory effect, strong antioxidant, fights depression, natural heart healer, brain function and memory improver. Also, studies have shown that one of the compounds in turmeric also may help prevent Alzheimer’s disease.
Turmeric Citrus Drink
Makes 2 drinks.
Ingredients:
1 cup orange juice
½ cup water
2 celery stalks, roughly chopped
2 lemons, juiced
1 orange, juiced
1 carrot, peeled and roughly chopped
1 Granny Smith apple, cored and roughly chopped
2 teaspoons turmeric
¼ inch grated ginger
½ teaspoon kosher salt
Mint, for garnish
Instructions:
Place all of the ingredients in a blender and process until smooth.
Garnish with mint.
Enjoy!
सौंफ से गैस का उपचार
सामान मात्रा में नींबू का रस निकालकर इसमें सौंफ डालकर भीगो कर रख दे । इस भीगी हुई सौंफ को खाना खाने के बाद सुबह शाम खाने से गैस की शिकायत दूर हो जाती है ।
गैस का नमक के द्वारा इलाज :-
सैंधा नमक - १ चम्मच
बूरा - ४ चम्मच
देसी घी - १ चम्मच
सैंधा नमक और बूरा इन दोनों को मिलाकर महीन करके चूर्ण सा तैयार कर ले । इस तैयार चूर्ण को देसी घी में मिलाकर सुबह - शाम खाए । ये क्रिया रोजाना एक महीने तक करने से गैस की बीमारी ठीक हो जाती है ।
सेब से गैस का इलाज :-
सेब एक ऐसा फल है । जो हमारे शरीर को अस्वस्थ होने से बचाता है । तथा सेब का रस तो और भी लाभदायक होता है । सेब का रस हमारे शरीर के पाचन हिस्सों पर एक हल्की सी परत बना देता है । यह परत मनुष्य के शरीर में गैस बनने से रोकती है | और मनुष्य स्वस्थ रहने लगता है ।
इसलिए गैस से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सेब का रस बहुत ही लाभकारी होता है । तथा ज्यादातर इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों को सेब का रस रोजाना एक गिलास अवश्य पीना चाहिए |
काली मिर्च से गैस का उपचार :-
गैस रोग को दूर करने के लिए कम से कम १० काली मिर्च को बारीक़ पीसकर तथा पानी को हल्का गर्म करके इस गर्म पानी से पीसी हुई काली मिर्च को सुबह - शाम खाने से यह गैस रोग दूर हो जाता है ।
गैस का हींग के द्वारा इलाज :-
गैस की बीमारी को खत्म करने के लिए हींग का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है । इसलिए हींग का उपयोग रोजाना करने से गैस की शिकायत नही होती है । हींग का उपयोग सब्जी या दाल बनाते समय किया जा सकता है । या फिर इसका उपयोग पानी के साथ फंकी लगाकर किया जा सकता है | हींग का उपयोग करने से गैस की शिकायत तो दूर होती है । बल्कि कब्ज भी नही होता है ।
लौंग से गैस का उपचार :-
लौंग एक ऐसी वस्तु है जो आसानी से हर जगह पर मिल जाती है । इसलिए लौंग का उपयोग गैस को बनने से रोकने के लिए अधिक फायदेमंद होता है | पाँच लौंग को पीसकर चूर्ण तैयार कर ले । सबसे पहले थोड़ा सा पानी लेकर उबलने के लिए रख दे । तथा पानी को उबालते समय इस पानी में तैयार चूर्ण को डालें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दे । जब ये पानी ठंडा हो जाये तब इस पानी को पी ले । इसी विधि को रोजाना करने से गैस की बीमारी से मुक्ति मिल जाती है । और गैस भी नही बनती है |
अखरोट के ऐसे लाभ जिनसे थे आप अनजाने
● अखरोट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। एक तरह यह हमारी फिटनेस बरकरार रखता है वहीं यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। जानें अखरोट के अनजाने लाभ के बारे में।
अखरोट के फायदे-
1) पौष्टिकता से भरा अखरोट :-
नट्स में वसा की मात्रा मानी जाती है और इसलिए इन्हें वजन बढ़ाने वाला माना जाता है। लेकिन, हकीकत इससे जरा अलग है। अखरोट भी ऐसा ही ‘नट’ है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं।
2) वजन कम करे
अखरोट वजन कम करने में मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्ति की भावना बनी रहती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अखरोट को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
3) नींद दिलाये
नट्स आपकी नींद सुधार सकते हैं, इनमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करना और नींद को नियंत्रित करता है। अगर आप शाम को या सोने से पहले अखरोट खायें तो इससे आपकी नींद में सुधार आए।
4) बालों के लिए फायदेमंद
अखरोट आपके बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। विटामिन बी7 बालों का गिरना रोककर उन्हें बढ़ाने में मदद करता है।
5) दिल की बीमारियों से बचाए
अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार बनाता है। इसके साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में इजाफा करने का भी काम करता है, जो इसे आपके दिल के लिए और भी उपयोगी बनाता है।
6) डायबिटीज से बचाये
एक शोध के मुताबिक जो महिलायें सप्ताह में दो बार 28 ग्राम अखरोट खाती हैं, उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम होता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस शोध में यह भी कहा गया कि हालांकि यह शोध महिलाओं पर किया गया था, लेकिन विशेषज्ञों का यह मानना है कि पुरुषों को भी अखरोट के इसी प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है।
7) शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाये
रोजाना 2.5 औंस यानी करीब 75 ग्राम अखरोट रोजाना खाने से स्वस्थ युवा पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है रोजाना अखरोट का पर्याप्त सेवन करने से 21 से 35 वर्ष की आयु के पुरुषों के शुक्राणुओं में अधिक जीवनशक्ति और गतिशीलता आती है।
8) त्वचा चमकाये
अखरोट में बी-विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपकी त्वचा को उम्र के निशान और झुर्रियों के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है। तो अगर आप मिडिल एज में चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन कीजिए।
9) डिमेंशिया को रखे दूर
रोजाना अखरोट का सेवन आपको डिमेंशिया से दूर रखने में मदद करता है। शोध के मुताबिक अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवनॉयड डिमेंशिया उत्पन्न करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अखरोट सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
10) गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलायें जो अखरोट जैसे फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करती हैं, उनके बच्चों को फूड एलर्जी होने की आशंका बहुत कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मांओं के आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पूफा) होता है उनके बच्चे का विकास अच्छी तरह होता है। पूफा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।
11) स्तन कैंसर का खतरा घटाये
मार्शल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया रोजाना दो औंस यानी करीब 56 ग्राम अखरोट का सेवन स्तन कैंसर से बचाने में मदद करता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने वालों को स्तन कैंसर का काफी कम होता है।
12) तनाव दूर भगाये
अगर रोजमर्रा का तनाव आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, तो अब वक्त आ गया है कि आप अखरोट का सेवन शुरू कर दें। एक शोध के मुताबिक अखरोट अथवा उसके तेल को आहार में शामिल करने से तनाव के लिए जिम्मेदार रक्तचाप को दूर करने में मदद मिलती है। अखरोट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और असंतृप्त फैटी एसिड विशेषकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होते हैं।
नारियल पानी के लाभ
नारियल सेहत को संवारता है और शरीर में कई बीमारियों को भी खत्म करता है। पुराने समय में नारियल का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता रहा है। नारियल को आप नारियल पानी, नारियल तेल, सूखा नारियल आदि कई तरह से लेते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते नारियल में एैसे फायदे हैं जो शायद ही आपको किसी ने बताएं हों। आयुर्वेद में नारियल आपकी सेहत के लिए कितना फायदा देता है वैदिकवाटिका आज आपको बताएगा।
1. दिल की बीमारी में फायदा देता है। नारियल पानी पीने से शारीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा निंयत्रित रहती है । और हार्ट अटैक की संभावना कम होती है।
2. नारियल सेवन से चचेक, दाद और इंफलूएंजा जैसे खतरनाक वायरस खत्म होते हैं।
3. गले का सक्रमंण हो या या दांतो की बीमारी नारियल पानी के सेवन से फायदा मिलता है।
4. बवासीर से होने वाले दर्द में नारियल पानी का सेवन फायदा देता है।
5. किडनी में पत्थरी को नारियल पानी के नियमित सेवन से गलाया जा सकता है। पत्थरी के दर्द में रोगी को नारियल पानी पीने से दर्द में राहत मिलती है।
6. जिन लोगों को पेशाब में जलन होती हो वे नारियल पानी में थोड़ा गुड़ को डालकर सेवन करें।
7. बुखार या मलेरिया होने पर नारियल पानी पीने से फायदा मिलता है।
8. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है वे सोने से पहले कच्चा नारियल या नारियल पानी पीयें। नींद न आने की समस्या दूर होगी।
9. यदि हिचकी रूक नहीं रही हो तो नारियल पानी को घूंट-घूंट कर धीरे से पीएं। हिचकी दूर होगी।
10 नारियल पानी के सेवन से पीलिया और गुर्दों की समस्या से निजात मिलाता है।
11. पेट में होने वाले अल्सर को नारियल पानी के सेवन से दूर किया जा सकता है। नारियल पानी पाचन को ठीक रखता है और पेट की बीमारियों को भी दूर करता है।
12. सांस संबंधी रोगी को जटा वाला नारियल का सेवन करना चाहिए। जटा वाला नारियल श्वांस संबंधी सभी विकारों को दूर करता है।
13. मुंह में छाले होने पर सूखे नारियल में थोड़ी मिश्री डाकर मुंह में रखने से मुंह के छालों में राहत मिलती है।
14. दिल की धड़कन बढ़ने पर कच्चे नारियल के पानी को पीएं आपको राहत मिलेगी।
कुल मिलकर कहा जाए नारियल सेहत और लंबी उम्र के लिए फायदेमंद है, नारियल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करे ।
टॉन्सिल एक कष्टकारक बीमारी है और जिसे ये हो जाती है वो ही जानता है कि खाने पीने में कितनी तकलीफ होती है । साधारणतः तो ये बीमारी दवाइयों से ठीक हो जाती है पर अगर दवा से ठीक न हो तो डॉक्टर ऑपरेशन करने की सलाह देते हैं । पर आपको शायद पता न हो कि ये बीमारी आयुर्वेदिक दवा से बिना ऑपरेशन ठीक हो सकती है,
टॉन्सिल रोग बालक, युवा, प्रौढ़ सभी को होता है, परंतु बालकों में ये विशेष रूप से पाया जाता है। जिन बालकों की कफ-प्रकृति होती है, उनमें यह रोग देखने में आता है। गला कफ का स्थान होता है। बच्चों को मीठे पदार्थ और फल ज्यादा खिलाने से, बच्चों के दिन में अधिक सोने से उनके गले में कफ एकत्रित होकर टॉन्सिल्स रोग हो जाता है। इससे गले में खाँसी, खुजली एवं दर्द के साथ साथ सर्दी एवं ज्वर रहता है, जिससे बालकों को खाने-पीने में व नींद में तकलीफ होती है।
जिन बालकों के टॉन्सिल्स बढ़े हों ऐसे बालकों को बर्फ का गोला, कुल्फी, आइसक्रीम, बर्फ का पानी, फ्रिज का पानी, चीनी, गुड़, दही, केला, टमाटर, उड़द, ठंडा पानी, खट्टे-मीठे पदार्थ, फल, मिठाई, पिपरमिंट, बिस्कुट, चॉकलेट ये सब चीजें खाने को न दें। जो आहार ठंडा, चिकना, भारी, मीठा, खट्टा और बासी हो, वह उन्हें न दें।
उपचार :-
टान्सिल्स के उपचार के लिए हल्दी सर्वश्रेष्ठ औषधि है। इसका ताजा चूर्ण टॉन्सिल्स पर दबायें, गरम पानी से कुल्ले करवायें और गले के बाहरी भाग पर इसका लेप करें तथा इसका आधा आधा ग्राम चूर्ण शहद में मिलाकर बार-बार चटाते रहें।
दालचीनी के आधे ग्राम से 2 ग्राम महीन पाऊडर को 20 से 30 ग्राम शहद में मिलाकर चटायें।
टॉन्सिल्स के रोगी को अगर कब्ज हो तो उसे हरड़ दे। मुलहठी चबाने को दें। 8 से 20 गोली खदिरादिवटी या यष्टिमधु धनवटी या लवंगादिवटी चबाने को दें।
कांचनार गूगल का 1 से 2 ग्राम चूर्ण शहद के साथ चटायें।
कफकेतु रस या त्रिभुवन कीर्तिरस या लक्ष्मी विलास रस(नारदीय) 1 से 2 गोली दें।
आधे से 2 चम्मच अदरक का रस शहद में मिलाकर देवें।
त्रिफला या रीठा या नमक या फिटकरी के पानी से बार-बार कुल्ले करवायें।
गर्दन व कंधें का दर्द :-
गर्दन में स्थित रीढ़ की हड्डियों में लंबे समय तक कड़ापन रहने, उनके जोड़ों में घिसावट होने या उनकी नसों के दबने के कारण बेहद तकलीफ होती है। इस बीमारी को सर्वाईकल स्पौण्डिलाइटिस कहा जाता है। इसमें गर्दन एवं कंधों में दर्द तथा जकड़न के साथ-साथ सिर में पीड़ा तथा तनाव बना रहता है।
1) कंधे के दर्द को ठीक करने के लिए रोगी व्यक्ति को सबसे पहले अपने कंधे की मालिश करानी चाहिए तथा गर्म व ठंडी सिंकाई करवानी चाहिए ताकि यदि कंधे के पास की रक्त कोशिकाओं में रक्त जम गया हो तो उस स्थान पर रक्त का संचारण हो सके। इसके फलस्वरूप कंधे का दर्द ठीक हो जाता है।
2) शोभांजन की जड़ की छाल, फिटकरी, पुराना गुड़ व कटकरंज की भुनी भींगी। इन सभी को बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ पीसकर दर्द वाले स्थान पर लेप करने से कंधे के दर्द में आराम मिलता है।
3) अरंडी के तेल में लहसुन डालकर खूब अच्छी तरह पकाएं। जब लहसुन जल जाए तो उतार कर शीशी में रख लें। इस तेल से कंधे के दर्द में मालिश करें।
दशमूल काढ़ा 15-30 मि.ली. की मात्रा में दिन में दो तीन बार पीने से आराम मिलता है।
4) सौ ग्राम पीली सरसों के तेल को खूब गर्म करके उसमें पांच ग्राम ढेला कपूर, दो ग्राम अजवायन का सत्वे व दो ग्राम पिपरमेंट मिलाकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है।
5) तारपीन का तेल तथा तिल का तेल बराबर मात्रा में लेकर कंधें की मालिश करें। रोगी को दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
6) अजवायन सत्व, पुदीने का सत्व व कपूर तीनों 10-10 ग्राम, तारपीन का तेल 20 बूंद, लौंग का तेल पांच बूंद सभी को मिलाकर बोतल में रख लें। जब सारी चीजें गल कर तरल हो जाएं, तो इसे कंधे व गर्दन पर दिन में तीन चार बार लगाएं। दर्द छू मंतर हो जाएगा।
ऐसा भोजन जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर पौष्टिक भोजन हो खाएं,।