सौंफ से गैस का उपचार
सामान मात्रा में नींबू का रस निकालकर इसमें सौंफ डालकर भीगो कर रख दे । इस भीगी हुई सौंफ को खाना खाने के बाद सुबह शाम खाने से गैस की शिकायत दूर हो जाती है ।
गैस का नमक के द्वारा इलाज :-
सैंधा नमक - १ चम्मच
बूरा - ४ चम्मच
देसी घी - १ चम्मच
सैंधा नमक और बूरा इन दोनों को मिलाकर महीन करके चूर्ण सा तैयार कर ले । इस तैयार चूर्ण को देसी घी में मिलाकर सुबह - शाम खाए । ये क्रिया रोजाना एक महीने तक करने से गैस की बीमारी ठीक हो जाती है ।
सेब से गैस का इलाज :-
सेब एक ऐसा फल है । जो हमारे शरीर को अस्वस्थ होने से बचाता है । तथा सेब का रस तो और भी लाभदायक होता है । सेब का रस हमारे शरीर के पाचन हिस्सों पर एक हल्की सी परत बना देता है । यह परत मनुष्य के शरीर में गैस बनने से रोकती है | और मनुष्य स्वस्थ रहने लगता है ।
इसलिए गैस से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सेब का रस बहुत ही लाभकारी होता है । तथा ज्यादातर इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों को सेब का रस रोजाना एक गिलास अवश्य पीना चाहिए |
काली मिर्च से गैस का उपचार :-
गैस रोग को दूर करने के लिए कम से कम १० काली मिर्च को बारीक़ पीसकर तथा पानी को हल्का गर्म करके इस गर्म पानी से पीसी हुई काली मिर्च को सुबह - शाम खाने से यह गैस रोग दूर हो जाता है ।
गैस का हींग के द्वारा इलाज :-
गैस की बीमारी को खत्म करने के लिए हींग का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है । इसलिए हींग का उपयोग रोजाना करने से गैस की शिकायत नही होती है । हींग का उपयोग सब्जी या दाल बनाते समय किया जा सकता है । या फिर इसका उपयोग पानी के साथ फंकी लगाकर किया जा सकता है | हींग का उपयोग करने से गैस की शिकायत तो दूर होती है । बल्कि कब्ज भी नही होता है ।
लौंग से गैस का उपचार :-
लौंग एक ऐसी वस्तु है जो आसानी से हर जगह पर मिल जाती है । इसलिए लौंग का उपयोग गैस को बनने से रोकने के लिए अधिक फायदेमंद होता है | पाँच लौंग को पीसकर चूर्ण तैयार कर ले । सबसे पहले थोड़ा सा पानी लेकर उबलने के लिए रख दे । तथा पानी को उबालते समय इस पानी में तैयार चूर्ण को डालें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दे । जब ये पानी ठंडा हो जाये तब इस पानी को पी ले । इसी विधि को रोजाना करने से गैस की बीमारी से मुक्ति मिल जाती है । और गैस भी नही बनती है |
