Showing posts with label स्वस्थ रहना है तो. Show all posts
Showing posts with label स्वस्थ रहना है तो. Show all posts

Friday, 12 December 2014

स्वस्थ रहना है तो



















स्वस्थ रहना है तो ......

- मन में सभी के प्रति शुभ कामनाएँ रखो .

- सप्ताह में एक दिन आधे घंटा प्राणायाम अवश्य करो .

- सोने से दो घंटे पहले भोजन कर लो .

- खाना भूख से थोडा सा कम खाओ .

- नमक या नमकीन वस्तुएं कम से कम खाओ . हम चीनी के प्रति तो जागरूक हैं, पर नमक के प्रति नहीं .

- सवेरे उठकर थोडा सा गुनगुना पानी पीओ .

- दिन भर खूब पानी पीओ . बहुत ठंडा पानी पीना ठीक नहीं .

- थोड़ी दूरी पर जाना है तो पैदल चलो .

- प्रयत्न करो कि चेहरे पर मुस्कुराहट रहे .

- सवेरे 2-3 पत्ते तुलसी के पानी के साथ लो .

- आस्थावान रहो कि प्रत्येक कार्य में कुछ न कुछ शुभता अवश्य होती है . सकारात्मक रहो .

- कुछ अप्रिय लगने पर एकदम प्रतिक्रिया (reaction) न करो . थोडा शांत रहो .

- 6-7 घंटे की नींद अवश्य लो .

- भोर में उठने का प्रयास करो , भले ही अवकाश का दिन क्यों न हो .

- दिन में 20-25 मिनट की नींद लेना स्फूर्तिदायक होता है .

- रात्रि में 10.30 तक सो जाना अच्छा रहता है . 

- गला थोडा सा भी खराब हो तो सुबह और सोते समय, आधा चम्मच हल्दी गुनगुने पानी के साथ लो .

- बुखार की तनिक भी शुरुआत लगे तो गिलोय की डंडी कूटकर , पानी में उबालकर पी लो .

- अगर प्रभु में आस्था है तो हर समय उसके प्रति धन्यवाद करते रहो .