Showing posts with label मसूड़ों की सूजन दूर करने के उपाय. Show all posts
Showing posts with label मसूड़ों की सूजन दूर करने के उपाय. Show all posts

Thursday, 20 August 2015

मसूड़ों की सूजन दूर करने के उपाय















मसूड़ों की सूजन दूर करने के उपाय :-

१ – बबूल की छाल का काढ़ा बना कर कुल्‍ला करने से सूजन में आराम मिलता है।

२ – मेंहदी के पत्‍तों (बाजार में मिलने वाली मेंहदी का कतई प्रयोग न करें) को पानी में उबाल कर उस पानी से सुबह शाम कुल्‍ला करने से मसूड़ों में आराम मिलता है।

३ – अरंडी के तेल में कपूर मिला कर प्रतिदिन सुबह – शाम मसूड़ों की मालिश करें।

४ – अजवायन को तवे पर भून कर पीस लें। फिर इसमें दो – तीन बूंद राई का तेल मिला कर हल्‍का हल्‍का मसूड़ों पर मलें। इससे मसूड़ों को आराम तो मिलेगा ही। साथ ही दांतों के अन्‍य रोग भी दूर हो जाएंगें।

५ – अदरक और नमक पीस कर अच्‍छी तरह मिला लें। इसे मसूड़ों पर धीरे धीरे मलें। आपको लाभ होगा।

६ – ताजे पानी में नींबू का रस डालकर कुल्‍ला करने से मसूड़ों की सूजन व बदबू दूर होती है।

७ – मसूड़ों पर फिटकरी का चूर्ण मलने से मसूड़ों की बीमारियां दूर हो जाती हैं।