Showing posts with label सेहत का ख़ज़ाना ( संतरा ). Show all posts
Showing posts with label सेहत का ख़ज़ाना ( संतरा ). Show all posts

Sunday, 6 March 2016

सेहत का ख़ज़ाना ( संतरा )

















सेहत का ख़ज़ाना ( संतरा ) 

संतरा एक जबरदस्त एनर्जी देने वाला फल है। संतरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। लोहा और पोटेशियम भी काफी होता है। संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यमान फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं। संतरे के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है, चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है, त्वचा में निखार आता है तथा सौंदर्य में वृद्धि होती है।

सेहत के लिए संतरे के फायदे :-

लू - गर्मियों में लू लगने पर दिन में चार बार संतरे का रस देना बहुत अच्छा होता है।

घमौरियां - घमौरियां के इलाज के लिए डाँग, गुजरात के आदिवासी संतरे के छिलकों को छाँव में सुखाकर पाउडर बना लेते हैं और इसमें थोड़ा तुलसी का पानी और गुलाबजल मिलाकर शरीर पर लगाते हैं, ऐसा करने से तुरंत आराम मिलता है।

हाई ब्लडप्रेशर - हाई ब्लडप्रेशर बीमारी से परेशान व्यक्ति के लिए संतरा बहुत लाभकारी है| संतरे में पोटेशियम और मैग्नीशियम अधिक होता है जिससे ब्लडप्रेशर control में रहता है|

अल्सर – संतरे में विटामिन सी होने की वजह से वह बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है| संतरा खाने से पेट में मौजूद अल्सर का संक्रमण दूर हो जाता है|

किडनी – एक शोध के अनुसार संतरे का जूस रोज पीने से किडनी में होने वाली बीमारी के चांस बहुत कम हो जाते है| यहाँ तक की किडनी में होने वाले कैंसर से भी संतरा बचाता है|

कोलेस्ट्रोल – संतरा में फाइबर होता है जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रोल control करने में सहायक होता है|

दिल – संतरे में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी होता है| ये सब हमारे दिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरुरी होते है| अगर शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है तो दिल की धड़कन सही ढंग से नहीं चलती| इसलिए हमें संतरा खा कर अपने दिल का ख्याल रखना चाहिए| संतरे के जूस में शहद मिलाकर पियें| इससे बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे|

आँख – इसमें मौजूद विटामिन A हमारी आँखों के लिए लाभकारी होता है|

डायबटीज – डायाबटीज की बीमारी में ब्लड शुगर को control करने में संतरा सहायक है|

घाव - शरीर में अगर किसी तरह का घाव है जो बहुत समय से भर नहीं रहा है तो आज से ही संतरे का जूस या संतरा खाना शुरू कर दें| संतरा में मौजूद फोलेट घाव भरने में सहायक होता है|

खांसी और कफ - अगर आपको कफ की शिकायत है तो संतरा खाएं| यह कफ को पतला कर देता है जिससे वह आसानी से निकल जाता है| सूखी खांसी से अगर परेशान है तो रोज 1 संतरा खाएं| 1-2 दिन में ही आराम मिलेगा|

बवासीर - अगर आपको बवासीर की बीमारी है तो आज से ही संतरा खाना या उसका जूस पीना शुरू करें| बहुत जल्द आपको लाभ मिलेगा|

पेचिश - अगर पेचिश हो गया है तो संतरे के जूस में थोडा सा दूध मिलाकर पियें| जल्द ही बीमारी दूर होगी|

सौन्दर्य - संतरा हमारे सौन्दर्य को निखारने में भी सहायक होता है| इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें| अब इस पाउडर में दूध या गुलाब जल मिलाकर लगायें| इससे चेहरे का रंग साफ होता है और टैनिंग भी दूर होती है|