Showing posts with label सीतोपलादी चूर्ण. Show all posts
Showing posts with label सीतोपलादी चूर्ण. Show all posts

Monday, 24 August 2015

सीतोपलादी चूर्ण

















सीतोपलादी चूर्ण

छोटे बच्‍चों के सर्दी, जुकाम, छींक, खांसी और बुखार सभी के लिए 1 औषधि।

सीतोपलादी चूर्ण आयुर्वेद का बहुत प्रसिद्ध औषधि है। जब सर्दी, खांसी, बुखार 1 साथ ये सब हो जायें । तो उसके लिए सीतोपलादी चूर्ण प्रयोग करें।
सीतोपलादी चूर्ण से सम्‍बन्‍धित मेरा 1 अन्‍य अनुभव । 1 बार 1 छोटे बच्‍चे की खांसी ठीक नहीं हो रही थी। अंगरेजी डाक्‍टर की सैकडों रू0 की दवा करने के बाद भी । तो मैने उसे सितोपलादी चूर्ण दी उससे उसकी खांसी ठीक हो गयी।

औषधि --- सीतोपलादी चूर्ण 1 चुटकी (1/4 चम्‍मच) शहद में मिलाकर प्रात: और सायंकाल खाली पेट चटायें। इससे छोटे बच्‍चों के सर्दी, जुकाम, छींक, खांसी और बुखार ठीक हो जायेगी। बडे लोगों के लिए 1/2 चम्‍मच चूर्ण का प्रयोग करें।

बनाने की विधि-
नीचे बताई गयी चीजे किसी भी किराना की दुकान पे आराम से मिल जायेगी। 
1- मिश्री-16 भाग 160 g.m
2-वंशलोचन - 8 भाग 80 g.m
3-पिप्पली-4 भाग 40 g.m
4- इलाइची- 2 भाग 20 g.m 
5-दालचीनी- 1 भाग 10 g.m 

इन सब को बरीक पीस ले। और बन गया आप का सितोपलादि चूर्ण
ये 2-4 ग्राम मधु या घी के साथ लिया जाता है

वैसे ये किसी भी मेडीकल स्टोर पे उप्लब्द है.