Showing posts with label मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं. Show all posts
Showing posts with label मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं. Show all posts

Monday, 15 December 2014

मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं
















मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं 

मुंह में छालों का होना आम समस्या है। जो कि गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। अधिक मसालेदार भोजन खाने से, अचानक से गर्म खाद्य पदार्थ और पेयों का सेवन करने से, दांतों की सफाई ठीक से न करने से, एसिड युक्त भोजन खाने से आदि कारणों से हो जाते हैं।

मुंह के छाले तीन प्रकार के होते हैं

1. साधारण छाले अक्सर लोगों को हो जाते हैं। इनका आकार बड़ा नहीं होता और तकरीबन 8 से 10 दिन में ठीक भी हो जाते हैं। 

2. गंभीर छाले 10 में से 9 व्यक्तियों के होते हैं। इनका आकार बड़ा होता है।

3. हेरपेटीफार्म छाले अधिकतर 10 से 40 वर्ष तक की उम्र के लोगों में होते हैं। इनका भी आकार अधिक बड़ा नहीं होता। इसे पिनप्वाइंट अल्सर के नाम से भी जाना जाता है। 

घरेलु उपचारों से पाएं निजात

- शहद और मुलहठी के चूर्ण को मिलाकर एकसार करके मुंह के छालों पर लगाएं और लार को मुंह से बाहर निकालें।

- अडूसा के 2-3 पत्तों को अच्छे से चबाएं उनका रस छालों को जड़ से खत्म करता है।

- एक छोटी इलायची को पीस कर उसमें दो बूंद शहद मिलाकर दिन में दो बार मुंह के छालों पर लगाएं। 

- एक चम्मच देसी घी को मुंह में कुछ समय के लिए रखें फिर थूक दें कम से कम 1 घण्टे तक पानी नहीं पीएं छालों से तुरंत राहत मिलेगी।        

-  संतरे का रस पीएं। 

-  पानी खूब पीएं। 

-  सलाद में टमाटर की मात्रा अधिक लें। 

-  खाने के बाद हर्बल चाय लें, लाभ मिलेगा। 

-  एक चम्मच धनिया पाऊडर को एक कप पानी में उबालें। ठंडा होने पर दिन में दो-तीन बार गरारे करें।

-  ग्लिसरीन में हल्दी का पाऊडर मिलाकर अल्सर वाले स्थान पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद साफ कर लें। 10 कब्ज न होने दें।