Showing posts with label बड़ी तोंद नहीं चाहते हैं तो नमक कम खाइए. Show all posts
Showing posts with label बड़ी तोंद नहीं चाहते हैं तो नमक कम खाइए. Show all posts

Tuesday, 23 December 2014

बड़ी तोंद नहीं चाहते हैं तो नमक कम खाइए



 










बड़ी तोंद नहीं चाहते हैं तो नमक कम खाइए....!

* बढ़ते मोटापे से देश में सभी परेशान हैं। जिसे देखो बाहर निकले पेट से परेशान है। पेट का बाहर निकल आना न सिर्फ भद्दा लगता है, बल्कि कई बीमारियों को न्यौता देने वाला भी साबित हो सकता है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। वैज्ञानिकों ने इसका उपाय खोज लिया है। एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, प्रतिदिन अपने भोजन में नमक की मात्रा घटाकर और पोटैशियम से भरपूर फाइबर युक्त भोजन खाकर हम तोंद से बच सकते हैं।

* अमेरिका के वॉशिंगटन में डाइजेस्टिव सेंटर की स्थापना करने वाले गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट रॉबिन चुटकन ने अपनी नई पुस्तक में कहा है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में तोंद निकलने की शिकायत अधिक होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि औरतों के आंत की लंबाई अधिक होती है।

* वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, चुटकन ने अपनी इस नई पुस्तक में बताया है कि महिलाओं एवं पुरुषों के पाचन तंत्र में कुछ मूल अंतर होते हैं। इसलिए पेट को निकलने से बचाने के लिए कुछ परहेज बरते जाने चाहिए।

नमक कम खाएंः भोजन में नमक का अधिक प्रयोग करने से भी पेट फूल सकता है। एक दिन में अधिकतम 1,500 मिलीग्राम नमक ही खाना चाहिए।

* अधिकतर रेशेयुक्त भोजन लेंः घुलनशील एवं अघुलनशील रेशेयुक्त भोजन की मिश्रित मात्रा का प्रयोग करना चुस्त-दुरुस्त एवं छरहरा रहने का सबसे अच्छा तरीका है। पेट के अत्यधिक भरे होने से बचें, क्योंकि इससे कब्ज होती है।

* पोटैशियम से भरपूर भोजन लेंः सोडियम चूंकि शरीर में जल के स्तर को बनाए रखता है, वहीं पोटैशियम अतिरिक्त जल से निजात दिलाने में मददगार होता है। केले और शकरकंद जैसे पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करने से कमर के मध्य हिस्से को पतला करने में मदद मिलती है।

* शरीर में पानी की मात्रा बरकरार रखेंः पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से भोजन के रेशे अपना कार्य कहीं बेहतर तरीके से कर पाते हैं और कब्ज की शिकायत को दूर रखते हैं।

* पाचन के तनाव से बचेंः ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें जो पचने में मुश्किल हों, जैसे चीनी या वसायुक्त खाद्य पदार्थ।

* कृत्रिम मिठास वाले पदार्थों से बचेंः फ्लेवर्ड पेय पदार्थों, कम कार्बाेहाइड्रेट वाले एवं चीनी रहित खाद्य पदार्थों को हमारा शरीर आसानी से नहीं पचा पाता। बड़ी आंत में पाए जाने वाले जीवाणु उन्हें फर्मेंट करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण पेट में गैस बनती है और पेट फूल जाता है।