बच्चे की मालिश
बच्चे की मालिश बहुत जरूरी होती है तभी तो मां हर दिन अपने बच्चे को नहलाने से पहले उसे दिन में तेल से मालिश करती है। इससे बच्चे की हडि्डयां मजबूत बनती हैं। अगर तेल अच्छा हो तो बच्चे का स्वास्थ्य सदा के लिये बना रहता है।
मालिश करने से पहले एक वॉटरप्रूफ शीट बिछाएं और उसके ऊपर मलमल के कपड़े की चार तह करके बिछा दें। मालिश के लिए रूम टेम्परेचर 28 से 30 डिग्री रखें, क्योंकि बच्चा उस समय कुछ पहने नहीं होता।
मालिश से पहले बच्चे के हाथ से कड़ा आदि उतार दें। अपने नाखून काट लें और मसाज का तेल ज्यादा मात्रा में लें। कई बार नई माएं इस बात पर कन्फ्यूज हो जाती हैं की बच्चे को कौन सा तेल लगाया जाए जो उसके शरीर में मजबूती ला सके।
आज हम आपको ऎसे तेलों के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने शिशु की मालिश के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इन तेलों को अगर बच्चा गलती से भी चाट ले तो भी उसके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पडेगा। तो आइये जानते हैं बेबी ऑयल मसाज के बारे में-
1. वेजिटेबल ऑयल- यह तेल आराम से पच जाता है तो अगर आपके बच्चे ने मालिश करनवाने के बाद अपना अंगूठा चाटने की कोशिश की तो यह तेल उसको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यह तेल आसानी से बच्चे के शरीर में मिल भी जाता है।
2. नारियल तेल- इस तेल से बच्चे और बडे दोनो की मालिश संभव है। अगर इस गरम तेल की शरीर पर मालिश करें तो यह तेल त्वचा, बाल और हडि्डयों के लिये अच्छा हेाता है। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर महिलाएं बच्चों की मालिश इसी तेल से करती हैं।
3. सरसों का तेल- यह तेल शरीर को गर्म बनाए रखता है। हडि्डयों में मजबूती लाता है और सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है। इस तेल को लगाने से बच्चे की बढत होती है और शरीर से अनचाहे बाल भी साफ होते हैं।
4. जैतून तेल- यह तेल बाल बढाने के लिये अच्छा है। अगर बच्चे के सिर पर कम बाल हैं तो इस तेल से उसके सिर की मालिश करें और आधे घंटे बाद नहला दें।
यह है मालिश का विज्ञान
मानव शरीर में असंख्य छिद्र हैं। यदि किसी यन्त्र की सहायता से देखें तो पता लगेगा कि हमारी त्वचा जालीदार है। इन छिद्रों को रोम कहा जाता है। इन छिद्रों से हमारे शरीर की प्रदूषित वायु और गंदगी गैस के रूप में बाहर निकलती है। यह एक महत्वपूर्ण क्रिया है। इसी पर हमारा जीवन आधारित है। यदि ये छिद्र बंद हो जाएं तो शरीर में कई रोग उत्पन्न होने लगते हैं। वास्तव में तेल मालिश इन छिद्रों को साफ करने की एक आसान प्रक्रिया है। तेल की मालिश से शरीर में रक्त का संचारण तेजी से होता है और नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है।
