Showing posts with label पुरानी खांसी रोकने का फॉर्मुला. Show all posts
Showing posts with label पुरानी खांसी रोकने का फॉर्मुला. Show all posts

Thursday, 20 August 2015

पुरानी खांसी रोकने का फॉर्मुला














पुरानी खांसी रोकने में स्टेरॉयड का बाप है ये फॉर्मुला

कुछ लोगों को खाँसी तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक चलती रहती है और कई बार हालात कुछ इतने बिगड़ जाते हैं कि डॉ साहब आपकी दुरुस्ती के लिए स्टेरॉयड भी ठोंक देते है और जिसके दुष्परिणाम आप लंबे समय तक भुगतते रहते हैं। 

अब ऐसे नुस्खे की बात करता हूँ जिसनें सारे विज्ञान जगत की आंखे फाड़ दी है। 
एक कप गर्मागर्म काली कॉफी (शक्कर और दूध बगैर) में २ चम्मच शहद डालकर रोज दिन में २ बार लिया जाए, 
हफ्ते भर में गजब के परिणाम मिलते हैं, पुरानी सी पुरानी खांसी भी छू मंतर होने में ज्यादा वक्त नहीं लेती है। 

पोस्ट इंफेक्शियस कफ़ की समस्या (जिसमें खांसी ३ हफ्तों से ज्यादा समय तक चल रही हो) से ग्रस्त ९७ रोगियों पर किए गए आधुनिक शोध में परिणाम चौंकाने वाले रहे। प्रायमरी रेस्पायरेट्री जर्नल में प्रकाशित ये शोध रिपोर्ट फिलहाल कई मल्टीनेशनल फार्मा कंपनियों की नींद उड़ाए बैठी है।