Showing posts with label दादी नानी के बताये घरेलू उपचार. Show all posts
Showing posts with label दादी नानी के बताये घरेलू उपचार. Show all posts

Sunday, 28 February 2016

दादी नानी के बताये घरेलू उपचार


















बीमारियों के लिए रामबाण हैं दादी नानी के बताये घरेलू उपचार

नीम के पानी की भाप लेने से मुंहासे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

तिल का तेल बालों को काला करने में कारगर होता है।

मुंहासों के लिए अजवाइन पाउडर को दही में मिलाकर लगाये।

सांस की बदबू दूर करने के लिए रोज तुलसी के पत्ते चबाएं।

जल्द से जल्द आराम पाने की चाह ने दवाओं पर हमारी निर्भरता को इस कदर बढ़ाया दिया है कि मामूली सर्दी जुकाम होने पर भी हम डाक्टर के पास भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनके प्रयोग से आप छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं पर काबू पा सकते हैं।

जब सताए मुंहासे
आज मुंहासे सिर्फ किशोरों की समस्या नहीं रह गई। बढ़ते प्रदूषण, तनाव, असंतुलित आहार, कम पानी पीने और नशे की आदत के चलते यह आजकल हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुका है। इनसे निजात पाने के लिए बाजार में उपलब्ध किसी पिंपल क्रीम को आजमाने के बजाय यह उपाय अपना कर देखें।

मुंहासों पर चंदन का पेस्ट लगाने से यह बैठ जाते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से इनके निशान भी खत्म हो जाते हैं।

नीम के पानी की भाप लेने से मुंहासे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

बेसन और मट्ठे का पेस्ट व जाय फल और दूध का पेस्ट चेहरे पर लगाने से भी मुंहासे कम होते हैं।

नींबू, टमाटर का रस या कच्चा पपीता लगाने से भी फायदा होता है।

अजवाइन पाउडर को दही में मिला कर चेहरे पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।

सफेद बालों के लिए नुस्खे
तनाव, भाग दौड़ भरी जिंदगी, बालों की ठीक से देखभाल न हो पाने और प्रदूषण के कारण बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गया है। बाल डाई करना या कलर करना इस समस्या का एकमात्र विकल्प नहीं। कुछ घरेलू उपचार आजमा कर भी सफेद बालों को काला किया जा सकता है।

कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

तिल खाएं। इसका तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।

आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

प्रतिदिन घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

बाल झड़ने की समस्या
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आप दादी नानी के सुझाएं इन घरेलू उपायों को अजमा सकते हैं।

नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।

चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे।

बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।

दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।

कफ और सर्दी जुकाम में
सर्दी जुकाम, कफ आए दिन की समस्या है। आप ये घरेलू उपाय आजमाकर इनसे बचे रह सकते हैं।

नाक बह रही हो तो काली मिर्च, अदरक, तुलसी को शहद में मिलाकर दिन में तीन बार लें। नाक बहना रुक जाएगा।

गले में खराश या सूखा कफ होने पर अदरक के पेस्ट में गुड़ और घी मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।

नहाते समय शरीर पर नमक रगड़ने से भी जुकाम या नाक बहना बंद हो जाता है।

तुलसी के साथ शहद हर दो घंटे में खाएं। कफ से छुटकारा मिलेगा।

शरीर व सांस की दुर्गध कैसे रोकें
शरीर व सांस की दुर्गध एक बहुत बुरी समस्या है, दादी नानी द्वारा बताये घरेलू उपायों को अपनाकर इसे अपने जीवन से दूर भगाये।

नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे त्वचा साफ हो जाती है और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं।

गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गध दूर भगाने में यह कारगर है।

पान के पत्ते और आंवला को बराबर मात्रा में पीसे। नहाने के पहले इसका पेस्ट लगाएं। फायदा होगा।

सांस की बदबू दूर करने के लिए रोज तुलसी के पत्ते चबाएं।

इलाइची और लौंग चूसने से भी सांस की बदबू से निजात मिलता है।