Showing posts with label डाइट टिप्स. Show all posts
Showing posts with label डाइट टिप्स. Show all posts

Sunday, 6 September 2015

डाइट टिप्स


















डाइट टिप्स

1. नए दिन की बेहतर शुरुआत करनी हो तो 1-2 ग्लास गुनगुने पानी में नीबू-शहद डालकर पिएं।

2. अपनी रोटी को सेहतमंद बनाएं। गेहूं में रागी, चना, जौ जैसे अनाज मिला कर पीसें। इसे थोडा मोटा पिसाएं ताकि आटे में पर्याप्त चोकर रहे।

3. भरपूर सैलेड खाएं या फिर दही में ढेर सारी सब्जियां डाल लें।

4. वनस्पति या रिफाइंड ऑयल का प्रयोग कम से कम करें। इसके बजाय वे सब्जियां ज्यादा बनाएं, जिनमें घी कम प्रयुक्त हो। कुकर का प्रयोग अधिक करें, ताकि स्वाद और सेहत दोनों बरकरार रहे।

5. बाहर से खाना ऑर्डर कर रहे हों तो एक प्रोटीनयुक्त और एक वेजटेबल डिश मंगाएं, ताकि सैच्युरेटेड फैट और कैलरीज को कम किया जा सके।

6. दो मील के बीच कुछ हलका-फुलका खाने का मन हो तो समोसे या चिप्स के बजाय रोस्टेड चना या मुरमुरे खाएं।

7. तेल में तली गई पकौडे के बजाय स्टिर फ्राई सब्जियां खाएं।

8. मसालेदार मटर-पनीर के बजाय पनीर-मटर और सोया नगेट्स वाला पुलाव खाएं।

9. फ्राइड और स्टफ्ड ब्रेड के बजाय स्टीम्ड राइस, चपाती या प्लेन नान सही है।

10. फैटयुक्त दूध के बजाय स्किम्ड मिल्क, छांछ और दही का सेवन करें।

11. सप्ताह में कम से कम 4 दिन वेजटेबल दलिया बनाएं। ब्रेकफस्ट में पूडी-सब्जी, परांठा, बटर-चीज सैंडविच के बजाय दलिया, पोहा, बेसन का चीला बनाएं।

12. महीने में कम से कम दो बार उपवास जरूर रखें, ताकि शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सकें। उपवास में उबली सब्जियां, ताजे फल खाएं और तले-भुने आलू चिप्स जैसी चीजों से परहेज करें। पानी खूब पिएं।