Showing posts with label चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के नुस्खे. Show all posts
Showing posts with label चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के नुस्खे. Show all posts

Sunday, 27 September 2015

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के नुस्खे















चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के नुस्खे :-

इन घरेलू टिप्स में छिपे हैं चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के नुस्खे ।
यदि चेहरे पर दाग, मुंहासे से बिगड़ गया हो तो रोजाना पुदीने का पेस्ट का लेप करें एक माह तक, चेहरा सुंदर हो जायेगा।

कपूर को नारियल तेल के साथ मिलाकर मुँहासे के निशान पर लगाएँ और लगभग 10 मिनट बाद धो लें, यह कील मुहाँसों का कारगर इलाज है ।

तीन चम्मच राई थोड़े से पानी में भिगा दें सुबह पीसें इतना ही पानी डालें जो पेस्ट बन जाये चेहरे पर इसे लगायें 20 मिनट बाद धोलें कील मुंहासे मिट जायेंगे।

दो करेला को धो काटकर आधा गिलास पानी में उबालकर इस पानी को पीने से लाभ होगा।

चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। काले धब्बे साफ हो जाएंगे।

रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, कालीमिर्च मिलाकर पीएं। चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।

आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुहांसे ठीक हो जाएंगे।

जामुन की गुठली पानी के साथ घिसकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों में लाभ होगा

जायफल को घिसकर दस पिसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद चेहरा धो लें।

त्वचा पर जहां कभी चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकते हल्के पड़ जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा।

नींबू के छिलके गर्दन पर रगडऩे से गर्दन का कालापन दूर होता है।

संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें नारियल का तेल व थोड़ा सा 
गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बन जाती है।

संतरे के छिलके व नींबू छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।

मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाएं।

मुहांसों के दाग-धब्बे चेहरे पर ज्यादा हो तो दही को उबटन की तरह इस्तेमाल करें।