Showing posts with label चिन्ता और स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label चिन्ता और स्वास्थ्य. Show all posts

Thursday, 25 December 2014

चिन्ता और स्वास्थ्य


















चिन्ता और स्वास्थ्य

चिन्ता से सर्वप्रथम तनाव, तत्पश्चात शारीरिक अस्वस्थता कि उत्पत्ति होती है l अत:उत्तम स्वास्थ्य के लिए परम आवश्यक है कि हम सभी प्रकार की चिन्ताओं , क्रोध, द्वेष और तनाव आदि से दूर रहें l निम्न बातों पालन करने से चिन्ता दूर हो सकती है -

१-सदैव प्रसन्न रहें l समस्याओं से घबराएँ नहीं बल्कि उनका साहसपूर्वक सामना करें l 

२-फल की चिन्ता छोड़ कर अपने प्रत्येक उत्तदायित्व का पालन लगन एवं सच्चाई से करें l

३-हालत से कभी निराश न हों l निराश व्यक्ति जीवन को भार मान लेते हैं, जीवन भार नहीं एक वरदान है l 

४-अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठां से करें l कर्त्तव्य-पालन मन को प्रसन्नता और तृप्ति प्रदान करता है l 

५-अधिकांश रोगों की उतपत्ति मानसिक असंतोष,चिन्ता एवं उद्विग्नता के कारण होती है , इनसे बचना चाहिए l 

६-कभी किसी बात का वहम न करें, वहम ही प्रत्येक रोगोत्पत्ति का कारण है और इसका कोई उपचार नहीं है l