Showing posts with label खजूर ( Dates). Show all posts
Showing posts with label खजूर ( Dates). Show all posts

Monday, 27 July 2015

खजूर ( Dates)

















खजूर-

* खजूर को शीतकालीन का फल माना गया है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह पित्त के अनेक रोगों में लाभदायक रहता है। शरीर के विकास के लिए यह श्रेष्ठ फल है। 

* सुखी खांसी होने पर दिन में दो बार सुबह और शाम खजूर खाने से लाभ होता है।

* खजूर का सेवन करने से पाचन-क्रिया ठीक होती है। पेट के दर्द और कब्ज़ के लिए लाभकारी है।

* दूध के साथ खजूर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। 
खजूर और दही खाने से पेचिश में लाभ होता है।

* गुठली निकाले हुए दो खजूरों में थोड़ा सा शुद्ध घी, दो दाने काली मिर्च मिलकर एक महीना खाएं और ऊपर दूध पिएं। इस तरह आपको अद्भुत शक्ति मिलेगी।