Showing posts with label आखें. Show all posts
Showing posts with label आखें. Show all posts

Tuesday, 18 August 2015

आखें









आखें हमारे लिए कितना मायने रखती हैं यह सबको पता है। अगर देखने में दिक्कत होने लगे तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
सबसे पहले तो डॉक्टर चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। आप चश्मा लगा भी लिए तो उसके बाद भी रेगूलर टेस्ट के लिए डॉक्टर के पास तो जाना ही पड़ता है।

अगर आप घर बैठें कुछ ऐसे उपाय अपना लें तो डॉक्टर के पास जाने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी साथ ही चश्मा भी उतर सकता है। 
जानिए ऐसे ही कुछ उपाय।

1) बादाम,सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर उसे पीस लें। इस मिश्रण का 10 ग्राम हिस्सा 250 मिली दूध के साथ रात में सोने से पहले लें। 40 दिन तक लगातार इसे इस्तेमाल करने से आप महसूस करेंगे कि आंखों की रोशनी बढ़ी है। याद रहे इसे लेने के दो घंटे बाद तक पानी न ‌प‌िएं।

2) आंवला में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने से यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला का सेवन पाउडर, कैप्सूल, जैम या जूस की तरह किया जा सकता है। हर सुबह शहद के साथ ताजा आमले का रस पीने से या रात में सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच आमला पाउडर खाने से भी फायदा मिलता है।

3) एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में जाल कर रात भर के लिए छोड दें। अगली सुबह इस पानी को छान कर इसी से आंखें धुलें। साथ ही अगर आंखें धुलते वक्त मुंह में ताजा पानी भरे रखेंगे तो और भी फायदा मिलेगा। एक ही महीने में आपको फर्क महसूस होगा।

4) गाजर में फॉसफोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा काफी होती है जो इसे आंखों के लिए असरदार बनाते हैं। नियमत रूप से कच्चे गाजरको सलाद की तरह खा कर या उसका रस पी कर आप अपनी आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं।

5) बिलबेरी एक तरह का बेर है जो शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है। ताजी बिलबेरी खाने से रात में कम दिखने की बीमारी और कमजोर रोशनी की समस्यादूर हो जाती है।

6) याद रहे आपके खाने में सभी पोषक तत्व मौजूद हों। संतुलित आहार सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं, पूरे शरीर के लिए जरूरी है। गाजर का रस, दूध, हरी सब्जियां, फल, मेवे, गोभी और नींबू इसका हिस्सा हो सकते हैं।

7) हरी घास पर सुबह सुबह नंगे पांव चलना आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।

8) सुबह उठने पर अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े। जब हथेलियां गर्म होजाएं तो उन्हें अपनी आंखों पर रख कर सिकाई करें। ऐसा 4-5 बार करें तो आंखों को बहुत फायदा पहुंचेगा।