गर्भावस्था के समय किन फलों को नहीं खाना चाहिए?
माँ बनना एक सुखद एहसास होता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखेंं। अपने खान पान में किन बातों का विशेष ध्यान रखें।चूँकि इन बातोंं का जानना एक माँ के लिए बेहद ज़रूरी है इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के समय महिलाएँ कौन
कौन से फल नहीं खा सकती हैं…
गर्भावस्था के समय इन फलों को न खाएँ
1. पपीता खाने से बचें
गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करता है। शहद और दूध के साथ मिश्रित पपीता गर्भवती महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है।
2. अनानास खाने से बचें
गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं के लिए अनानास खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से भी जल्दी प्रसव की संभावना बढ़ जाती है।
3. अंगूर खाने से बचें
डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें।
गर्भावस्था में सही खानपान
पनीर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
पौष्टिक दालों का सेवन करें।
फल युक्त सब्ज़ियों का नियमित सेवन करें।
चावल और मोटे अनाज से बना खाना ज़रूर खाएँ।
हरे पत्तीदार सब्ज़ियों का सेवन अवश्य करें।
व्यंजनों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों का समावेश करें तो गर्भ के समय उन्हें कम परेशानियाँ होंगी।
खाने में कैलोरी की मात्रा अधिक कर देनी चाहिए। जिससे माँ और बच्चे को भरपूर आहार मिल सके।
पौष्टिक आहार लें, ये पौष्टिक ख़ुराक बच्चे के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।
आशा है कि आप इस लेख का पूरा लाभ ले सकेंगे।
चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए घरेलू चिकित्सा
चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, कालीमिर्च मिलाकर पीएं। चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।
आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुहांसे ठीक हो जाएंगे।
जायफल को घिसकर दस पीसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद चेहरा धो लें।
त्वचा पर जहां कभी चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकते हल्के पड़ जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा।
नींबू के छिलके गर्दन पर रगडऩे से गर्दन का कालापन दूर होता है।
संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें नारियल का तेल व थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बन जाती है।
संतरे के छिलके व नींबू छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।
मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाएं।
मुहांसों के दाग-धब्बे चेहरे पर ज्यादा हो तो दही को उबटन की तरह इस्तेमाल करें।
खड़े होकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए!
भोजन से ही हमारे शरीर को कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। हमारे देश में हर छोटे से छोटे या बड़े से बड़े कार्य से जुड़ी कुछ परंपराए बनाई गई हैं।
वैसे ही भोजन करने से जुड़ी हुई भी कुछ मान्यताएं हैं। भोजन हमारे जीवन की सबसे आवश्यक जरुरतों में से एक है। खाना ही हमारे शरीर को जीने की शक्ति प्रदान करता है।हमारे पूर्वजो ने जो भी परंपरा बनाई थी उसके पीछे कोई गहरी सोच थी।
ऐसी ही एक परंपरा है खड़े होकर या कुर्सी पर बैठकर भोजन ना करने की क्योंकि ऐसा माना जाता है कि खड़े होकर भोजन करने से कब्ज की समस्या होती है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि जब हम खड़े होकर भोजन करते हैं तो उस समय हमारी आंते सिकुड़ जाती हैं। और भोजन ठीक से नहीं पच पाता है।
इसीलिए जमीन पर सुखासन में बैठकर खाना खाने की परंपरा बनाई गई। हम जमीन पर सुखासन अवस्था में बैठकर खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त कर शरीर को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बना सकते हैं। जमीन पर बैठकर खाना खाते समय हम एक विशेष योगासन की अवस्था में बैठते हैं, जिसे सुखासन कहा जाता है। सुखासन पद्मासन का एक रूप है। सुखासन से स्वास्थ्य संबंधी वे सभी लाभ प्राप्त होते हैं जो पद्मासन से प्राप्त होते हैं।बैठकर खाना खाने से हम अच्छे से खाना खा सकते हैं। इस आसन से मन की एकाग्रता बढ़ती है। जबकि इसके विपरित खड़े होकर भोजन करने से तो मन एकाग्र नहीं रहता है।इस तरह खाना खाने से मोटापा, अपच, कब्ज, एसीडीटी आदि पेट संबंधी बीमारियों होती हैं।
कुछ प्राकृतिक चीजों को रोजाना अपनाकर आप मोटापा कम कर सकते हैं!
यदि आप वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो ये छोटे-छोटे उपाय आपके बढ़ते वजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
-खाना खाने के बाद गुनगुने पानी को पीने से वजन तेजी से घटता है। लेकिन खाना खाने के लगभग पौन या एक घंटे बाद एक ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए।
-कच्चे ये पके हुए पपीत का सेवन खूब करना चाहिए। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती और वजन तेजी से घटता है।
-दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करना लाभदायक है।
-छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के वक्त छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।
-गरम पानी में नींबू का रस और शहद घोलकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे पेट सही रहेगा और मोटापा दूर होगा।
-ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मोटापा घटाने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। ग्रीन टी को बिना चीनी के पीने से इसका फायदा जल्द होता है।
-एप्पल साइडर वेनिगर को पानी या जूस के साथ मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।
– एक रिसर्च के मुताबिक वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। हरी या काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
-रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।
चक्रासन योग के विधि और लाभ
चक्रासन योग में शरीर का आकार चक्र / पहिए के समान होने के कारण इसे Wheel Pose भी कहा जाता हैं। धनुरासन के विपरीत होने के कारण इसे उर्ध्व धनुरासन भी कहा जाता हैं। चक्रासन यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाने की लिए एक श्रेष्ठ आसन हैं।
चक्रासन की विधि, लाभ और सावधानी संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
चक्रासन योग विधि
* सबसे पहले एक समतल और स्वच्छ जगह पर एक दरी / चटाई बिछा दे।
* जमीन पर पीठ (Back) के बल शवासन में लेट जाए।
* दोनों पैरों को मोड़कर एडियों को नितम्बो (Hips) के पास ले आए और घुटनों को खड़ा कर दे। तलवों को जमीन पर अच्छे से जमा दे।
* दोनों पैरों को एक दुसरे से डेढ़ फिट की दुरी पर रखे।
* दोनों हाथों को कुंहनियो (Elbow) में मोड़कर हथेलियों को जमीन पर कान के पास घुमाकर इस प्रकार रखे की उंगलियों के आगे का हिस्सा कंधो (Shoulder) की ओर रहे तथा हथेलियों जमीन पर समतल रहे।
* अब शरीर को ढीला रखे और गहरी सांस लें।
पैर और हाथ को सीधा करते हुए कमर, पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाए। सिर को कमर की ओर ले जाने का प्रयास करे। शरीर को ऊपर उठाते समय सांस रोककर रखे।
* आखरी स्तिथि में पीठ को क्षमतानुसार चक्राकार (Circular) बनाने की कोशिश करे।
* शुरूआत में इस स्तिथि में 15 सेकण्ड तक रुकने की कोशिश करे। अभ्यास के साथ आप 2 मिनिट तक भी रुक सकते हैं।
* अंत में फिरसे शरीर को निचे लाकर पूर्ववत पीठ के बल लेटकर शवासन करे।
* अधिक लाभ के लिए शवासन के पश्च्यात आप आगे की ओर झुकनवाले आसन जैसे की पस्चिमोतानासन, मत्स्यासन इत्यादि आसान कर सकते हैं।
चक्रासन करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?
चक्रासन करते समय निचे दी हुई सावधानी बरतनी चाहिए :
* उच्च रक्तचाप (Hypertension), ह्रदय रोग, गर्भिणी, हर्निया, नेत्र दोष, जिनका कोई ऑपरेशन हुआ है या चक्कर (Vertigo), गर्दन या कमर के Spnodylitis से पीड़ित व्यक्ति ने यह आसन नहीं करना चाहिए।
* चक्रासन करना कठिन कार्य होने के कारण अपने क्षमता से अधिक प्रयास न करे।
चक्रासन के लाभ
* रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनती हैं।
* पाचन प्रणाली (Digestion) ठीक होता हैं।
* यह पेट और कमर के स्नायु को मजबूत बनाता हैं।
* हड्डिया मजबूत बनती हैं।
* मोटापा काम करने और पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं।
* चक्रासन योग मुश्किल होने के कारण धीरे-धीरे अभ्यास के साथ इसे करने का प्रयास करे। क्षमता से अधिक प्रयास करने से हानि हो सकती हैं। * जो लोग चक्रासन नहीं कर पाते है वह खड़े रहकर सिर्फ दोनों हाथ ऊपर उठाकर बाद में पीठ और हाथ पीछे की ओर झुकाकर अर्ध्य चक्रासन कर सकते हैं। आसान करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर योग विशेषज्ञ / डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
बच्चों के विभिन्न रोगों की पहचान
1. सिर का दर्द : अगर बच्चे के सिर में दर्द होता है तो बच्चा बार-बार अपनी आंखें बंद कर लेता है। इसके अलावा वह अपने सिर को एक जगह टिकाकर नहीं रखता, उसकी गर्दन नीचे की तरफ ही झुकी रहती है वह सिर को धुनता रहता है और जगह-जगह टक्करें मारता रहता है। सिर में दर्द होने से सिर की चमड़ी बिल्कुल सिकुड़ सी जाती है। बच्चे का हाथ बार-बार सिर में ही जाता रहता है और वह अपने कान भी खींचता रहता है।
2. मूत्राशय की परेशानी : अगर बच्चे के मूत्राशय में दर्द होता है तो बच्चा पेशाब रुकने से बहुत दुखी रहता है और इसी कारण कुछ खाता-पीता भी नहीं है।
3. दर्द : बच्चे के कम या ज्यादा रोने से उसके तकलीफ (दर्द) समझा जा सकती है। अगर बच्चा कम रोता है तो समझ लेना चाहिए कि बच्चे को तकलीफ (दर्द) कम है और अगर बच्चा रोता ही रहे और जोर-जोर से चिल्लाए तो समझ जाना चाहिए कि बच्चे को तकलीफ (दर्द) ज्यादा है।
4. दिल का रोग : अगर बच्चा अपने होंठ और जीभ को दांतों से काटे और मुटि्ठयों को भींचे तो समझ जाना चाहिए कि बच्चे के हृदय (दिल) में दर्द है।
5. पेडू का दर्द : अगर बच्चे का पाखाना-पेशाब (टट्टी-पेशाब) बंद हो तथा वह उल्टी दिशाओं को देखें तो उसकी वस्ति, पेडू और गुदा में दर्द समझ लेना चाहिए।अगर बच्चे को पेशाब न आ रहा हो और बार-बार प्यास लगे और बच्चे को बेहोशी छा रही हो तो बच्चे के पेड़ू में दर्द समझ लेना चाहिए। पेट का दर्द : अगर अच्छा स्वस्थ बालक रह-रहकर बार-बार रो उठे, तो समझो उसके पेट में दर्द हो रहा है।
6. प्यास का रोग : दूध पीने वाले बच्चे को जब प्यास लगती है, तब वह अपनी जीभ बाहर निकलता है।
7. जुकाम : जब बच्चे को जुकाम होता है और उसकी नाक बंद हो जाती है, तो वह मुंह से सांस लेने के लिए, दूध पीते-पीते बार-बार स्तन को छोड़ देता है और सांस लेकर फिर दूध पीने लगता है।
8. सांस की परेशानी : अगर सांस लेते समय बच्चे की नाक का छेद बड़ा हो जायें और नाक हिले, तो समझना चाहिए कि बच्चे को सांस लेने में बड़ी परेशानी हो रही है और उसको खांसी से बड़ी तकलीफ है।
9. बुखार : अगर पता करना है कि बच्चे को कितना बुखार है तो बच्चे के मुंह में थर्मामीटर लगाना चाहिए। बालक की नाड़ी (नब्ज) स्वभाव से ही बहुत तेज चला करती है, इसलिए नाड़ी की चाल (नब्ज चलने की रफ्तार) से धोखा होने का डर रहता है जो जानने वाले अनुभवी वैद्य होते हैं, वह तो धोखा नहीं खाते, पर जो नौसिखिये (न जानने वाले) होते हैं वे धोखा खा जाते हैं। थर्मामीटर से किसी तरह का धोखा नहीं हो सकता है।
10. जिगर का रोग : बच्चों का पेट स्वभाव से ही कुछ बड़ा होता है। अगर पेट कुछ ज्यादा ही बड़ा हो तो समझ लेना चाहिए कि बच्चे को यकृत (जिगर) या प्लीहा का रोग है अथवा अजीर्ण है। कुछ भी रोग हो पहले अच्छी तरह पता करके कि बच्चे को रोग क्या है फिर दवा देनी चाहिए।
One Cup of This Beverage Before Bed Burns Belly Fat Like Miracle!!
There are various diets and exercises that promise amazing results, but usually that just don’t work.
Read this article where we are going to present you a recipe for miracle water. After 7 days of consumption, this water will help you lose 4 kg and will reduce your waist size to 4 inches.
It is important to mention that is very easy to prepare at your home.
The necessary ingredients are:
8 cups of filtered water
1 Lemon
1 Cucumber
Fresh ginger
Fresh mint leaves
Preparation:
Start with washing and cut the lemon into ideal halves. After that you should slice each slice and put into a bowl with water. Then you should peel the cucumber and cut it into circles. Put them with 8 – 12 fresh mint leaves into the water.
The next step is to peel the ginger and grate it into the mixture. At the end stir the mixture, cover it and place it into the fridge.
The next day your drink is ready for consuming .
You can drink it whenever you are thirsty and after one week you will notice the results.
Although it sounds unbelievably, you should try it. After one week you will lose 4 kilograms and everyone will notice the difference.
Enjoy it!
Source: www.gofitstayfit.com